Saturday, February 29, 2020

हे सांवरिया_5

**हे सांवरिया ❤
मन में है बसी, बस चाह यही
कि नाम तुम्हारा उच्चारा करूँ
बिठाके तुम्हे मन मंदिर में
मनमोहनी रूप निहारा करूँ
भर के पात्र में प्रेम का जल
पद पंकज नाथ पखारा करुँ
बन प्रेम पुजारी तुम्हारा प्रभु
नित आरती भव्य उतारा करूँ
तुम अयोग्य जानकर बिसराओ मुझे
पर में ना तुम्हे कभी बिसराया करूँ
🖋️साँवर कुमावत 'मऊ'🖋️



Friday, February 28, 2020

हे सांवरिया_4

तेरी रहमतों से सांवरे, मेरा सब काम हो रहा है
मैं तो जरिया हूँ तेरा, इसलिए मेरा नाम हो रहा है

डगमग मेरी नाव चल रही, सहारा इसे तुम दे रहे
हैरान हैं जमाना ये देख, मंजिल इसे कैसे मिल रही

इतना तो काबिल नही था मैं, तेरा सहारा पा लिया
इस अनगढ़ वाणी से ,गुणगान तेरा गा लिया

सुख दुख की हर घड़ी में, तूने ही मुझको थामा
तुम कृष्ण बन के आये, मैं जब बना सुदामा

चाकर बन गया मैं तो तेरा, ध्यावू रोज तुम्हे ही प्यारे
नित उठ दर्शन करूँ मैं तेरे, हे श्याम सलोने मेरे प्यारे

विनती करू हे प्यारे मेरे, चरणों की धूल बनाले मुझको
जीवन नैया पार लगा दे ,अर्पण करूँ मैं जीवन तुझको

🖋️साँवर कुमावत 'मऊ'🖋️

Thursday, February 27, 2020

हे सांवरिया3

मेरे सांवरिया
-----------------------------------------------
मनमोहक रुप सलोनी सूरत
मन मन्दिर में बसी हैं मूरत
पद पंकज में बंधी पैजनियां
झंकृत कर दो मेरी जीवनियां
देख तुम्हारी छटां निराली
जीवन हो गया मेरा निहाली
अंत समय की यही अभिलाषा
दर्शन देकर पूरी करो ये आशा

🖋️साँवर कुमावत"मऊ"🖋️

हे सांवरिया2

sanwarkumawatmauमेरे साँवरिया💌
-----------------------------------------------
मैं दीवाना हूँ श्याम, तेरे दर्शन चाहिए ।
करूँ मैं तेरी चाकरी,ऐसा जीवन
चाहिए ।
सुबह शाम तेरा स्मरण करूँ, ऐसी यादास्त चाहिए ।
खो न जायें याद तेरी, ऐसा साथ चाहिए ।
आऊँ वृंदावन धाम मैं, ऐसा सौभाग्य चाहिए ।
इस नश्वर जगत में, तेरा साथ चाहिए ।
कुछ नही लालसा बस, तेरा नाम चाहिए ।
बस जायें सांसो में नाम तेरा, इतनी कृपा चाहिए ।
भव सागर को तारने में, तुम से मांझी चाहिए ।
साँवरो करे विनती, हर जन्म में तुम्हारे चरण चाहिए ।
-----------------------------------------------
        🖋️साँवर कुमावत 'मऊ' 🖋️

हे सांवरिया1

मेरे साँवरिया💌
-----------------------------------------------
राजा तू मन का है मेरा
साँस साँस अब तो है तेरी
दर्शन को तरसू हूँ तेरे
कब आओगे मेरे प्यारे
चुन चुन कर के शब्द बनाऊँ
तुमको मैं तो खूब रिझाऊँ
क्या कमी है मुझमें प्यारे
नहीं बनते हो मेरे सहारे
आकर मेरी आस जगा दो
सोया भाग जगा दो अब तो
बिन तेरे है ये जीवनियां
कब तक चलेगी हे सांवरिया
 @साँवर कुमावत 'मऊ'🖋️